WhatsApp Recruitment Scam से रहें सावधान
अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
Image Credit : FREEPIK
सोशल मीडिया के दौर में हर काम स्मार्टफोन में मौजूद एप के जरिए किया जा सकता है। व्हाट्सएप पर लोग चैटिंग के साथ-साथ कई काम भी करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में आपको बता दें कि इन दिनों WhatsApp Recruitment Scam चल रहा है। इसमें नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आकर्षक ऑफर दिया जाता है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर मिलने वाले जॉब ऑफर काफी हद तक असली की तरह ही लगते हैं और लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं। ऐसे में इनकी पहचान करके बचा जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
साइबर स्कैमर्स अक्सर नौकरी खोज रहे लोगों को अच्छी सैलरी का लालच देते हैं और साथ ही कम काम करने का यकीन दिलाया जाता है।
Image Credit : FREEPIK
कई बार स्कैमर्स विदेश में नौकरी का झांसा भी देते हैं, इसके लिए स्कैमर्स एकदम असली की तरह ही जॉब ऑफर लेटर भी भेजते हैं।
Image Credit : FREEPIK
जॉब ऑफर लेटर पर कंपनी का लोगो, एड्रेस और अन्य जानकारी होती है, मगर ये सब कुछ फर्जी होता है।
Image Credit : FREEPIK
इस तरह से स्कैम से बचने के लिए आपको कभी भी अनजान नंबरों से आने वाले जॉब ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
Image Credit : FREEPIK
कोई भी कदम उठाने से पहले कंपनी के बारे में अच्छे से छानबीन करें। कंपनी की वेबसाइट और अन्य चीजों को चेक करें।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर अगर कोई जॉब के बदले पैसों की मांग करें तो सतर्क हो जाएं, यह स्कैम हो सकता है। ऐसे में उस नंबर को ब्लॉक करके उसकी रिपोर्ट करें।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More