अमर उजाला
Wed, 4 December 2024
लोग अब डिजिटल न्योता लोगों को भेज रहे हैं, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में जो भी चीजें लोकप्रिय हो जाती हैं, उनके नाम पर ठगी भी शुरू हो जाती है।
अब नया स्कैम वेडिंग इनविटेशन को लेकर हो रहा है। इस स्कैम को लेकर साइबर पुलिस ने भी लोगों को आगाह किया है।
साइबर ठग भी लोगों को शादी का डिजिटल न्योता व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह इनविटेशन कार्ड नहीं, बल्कि एक एपीके यानी एंड्रॉयड एप्लिकेशन फाइल है।
डिजिटल इनविटेशन कार्ड पीडीएफ फाइल में होता है, लेकिन साइबर ठग लोगों को इनविटेशन कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं
जिस पर क्लिक करने के बाद लोगों के फोन में एक एप इंस्टॉल हो रहा है और यही एप लोगों की जासूसी कर रहा है।
कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम के डीआईजी, सीआईडी आईपीएस मोहित चावला ने लोगों को अलर्ट किया है।
"स्कैमर्स अब व्हाट्सएप पर एपीके फाइल के रूप में शादी के निमंत्रण भेज रहे हैं। जब ये फाइलें डाउनलोड की जाती हैं, तो फोन में मैलवेयर एक्टिव हो जाता है।
एक बार मैलवेयर एक्टिव होने के बाद साइबर स्कैमर्स फोन से मैसेज भेज सकते हैं, निजी डेटा चुरा सकते हैं
और यहां तक कि बिना फोन मालिक की जानकारी के उसके बैंक अकाउंट में भी सेंध लगा सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें