सबसे काम की हैं ये WhatsApp सिक्योरिटी टिप्स

अमर उजाला

Tue, 5 September 2023

Image Credit : अमर उजाला

मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम अक्सर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप पर हमारी बहुत सारी पर्सनल जानकारी उपलब्ध होती है।
 

Image Credit : अमर उजाला

ऐसे में व्हाट्सएप की जानकारी को सुरक्षित रखना और इसे डाटा लीक से बचाना जरूरी हो जाता है। चलिए कुछ जरूरी सिक्योरिटी टिप्स के बारे में जानते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

व्हाट्सएप लॉक

WhatsApp ने हाल ही में एप लॉक की सुविधा को पेश किया है। यूजर्स अब बिना किसी थर्ड पार्टी एप की मदद से भी व्हाट्सएप एप को लॉक कर सकते हैं।

Image Credit : amarujala

चैट लॉक

यदि आप व्हाट्सएप एप को लॉक नहीं करना चाहते हैं तो आप किसी स्पेशल चैट या ग्रुप को लॉक कर सकते हैं। जिससे आपके पर्सनल मैसेज और डाटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। 
Image Credit : अमर उजाला

View Once

यदि आप चाहते हैं कि आपकी फोटो को कोई सेव न कर पाए तो व्यू वन्स का इस्तेमाल करके आप फोटो को भेज सकते हैं। रिसीवर केवल एक बार ही फोटो को देख सकेगा और इसका स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता।
Image Credit : whatsapp

साइलेंस अननोन कॉलर

हाल ही में व्हाट्सएप ने स्पैम कॉल से बचने के लिए इस फीचर को जारी किया है। इस फीचर में यूजर्स को अनजान लोगों की व्हाट्सएप कॉल को ब्लॉक करने और उन्हें साइलेंट करने की सुविधा मिलती है।
Image Credit : WhatsApp

टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन

टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन, व्हाट्सएप का एक सिक्योरिटी फीचर है। इसकी मदद से व्हाट्सएप तक अनाधिकृत पहुंच को रोका जा सकता है। 

Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More