Twitter ने क्यों लगाया कुत्ते का लोगो, जानें कारण?

अमर उजाला

Tue, 4 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्विटर खरीदने के बाद अरबपति एलन मस्क प्लेटफॉर्म के फीचर्स से लेकर पॉलिसी और अब इसकी पूरी शक्ल तक बदलने में जुटे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पहले मस्क फ्री वाले ब्लू टिक हटाने को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब मस्क ने प्लेटफॉर्म का लोगो ही बदल दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

मस्क ने ट्विटर के चिर-परिचित 'बर्ड लोगो' यानी चिड़िया के ट्रेडमार्क चिह्न को बदलकर कुत्ते का लोगो लगाया है

Image Credit : सोशल मीडिया
मस्क ने ट्विटर पर एक कार्टून ट्वीट किया, जिसमें यह कुत्ता ट्रैफिक पुलिस को अपना आईडी कार्ड दिखा रहा है और इसमें ट्विटर की चिड़िया को पुरानी तस्वीर बता रहा है
Image Credit : Twitter

ट्विटर लोगो में जिस कुत्ते की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, उसका असली नाम काबोसु है। यह कुत्ता एक चर्चित मीम का हिस्सा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया
यह कुत्ता असल में एक मादा है और यह आज भी जापान के साकुरा में अपने मालिक अत्सुको सातो के साथ रहती है
Image Credit : सोशल मीडिया

पहली बार 2010 में जब अत्सुको ने काबोसु की एक खास पोज में तस्वीर शेयर की तो यह डोज के नाम से मशहूर हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

यह कुत्ता मीम्स में बहुत पॉपुलर है और इससे जुड़े मीम्स को 'Doge मीम्स' कहा जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस कुत्ते के नाम पर क्रिप्टोकरेंसी Doge कॉइन भी लाई गई थी, जिसे कई बार खुद एलन मस्क ने प्रमोट किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More