अमर उजाला
Mon, 24 July 2023
एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद लगातार प्लेटफार्म में कई सारे बदलाव किए हैं।
अब मस्क ने ट्विटर का नाम और निशान यानी लोगो भी बदल दिया है। अब ट्विटर का नया नाम X है।
इससे पहले मस्क ने कई और बदलाव किए हैं। जिनमें पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पहला सबसे बड़ा बदलाव है।
मस्क ने कलर वेरिफिकेशन बैज को पेश किया, जो तीन कलर गोल्ड, ग्रे और ब्लू में होता है।
इसके बाद मस्क ने Twitter पर ट्वीट करने की कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाया और वीडियो ड्यूरेशन को भी बढ़ाया।
Twitter ने नए एडिटिंग टूल पेश किए गए और एडिट ट्वीट को भी पेश किया गया। लेकिन यह सभी फीचर्स सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन वालों को मिलते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें