अमर उजाला
Fri, 7 July 2023
ट्विटर के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश किए मेटा के नए माइक्रोब्लॉगिंग एप Threads ने सबसे तेज डाउनलोडिंग के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस एप को 10 मिलियन (1 करोड़) डाउनलोड्स में केवल 7 घंटे का समय लगा और एप को एक दिन में ही 50 मिलियन यानी 5 करोड़ डाउनलोड्स मिल गए हैं।
इतने डाउनलोड के लिए ट्विटर को दो साल का समय लगा था। Threads की पॉपुलैरिटी से ट्विटर सकते में आ गया है।
1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार करने में इंस्टाग्राम को 2.5 महीने और व्हाट्सएप को करीब एक साल का समय लगा था।
1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार करने में Netflix को 3.5 साल, Spotify को 5 महीने का समय लगा था।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें