इन पांच स्कैम से रहें सतर्क, सेफ्टी के लिए याद रखें ये टिप्स
अमर उजाला
Tue, 17 September 2024
Image Credit : FREEPIK
साइबर स्कैम
साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए हर दिन नए हथकडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में साइबर स्कैम से सेफ रहना जरूरी है।
Image Credit : FREEPIK
फिशिंग स्कैम
फिशिंग स्कैम में साइबर अपराधी लोगों को फर्जी तरीके से किसी वेबसाइट का लिंक ईमेल या एसएमएस के जरिए भेजते हैं।
Image Credit : FREEPIK
व्हेल फिशिंग स्कैम
व्हेल फिशिंग स्कैम में भी साइबर अपराधी लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल करते हैं। इसमें कई बार डिवाइस को भी हैक कर लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
पेमेंट स्कैम
पेमेंट स्कैम में स्कैमर्स लोगों को कॉल या मैसेज के जरिए फंसाते हैं और किसी सर्विस के बदले पेमेंट करने का अनुरोध करते हैं। इसमें फिशिंग क्यूआर कोड का इस्तेमाल होता है।
Image Credit : FREEPIK
ओटीपी स्कैम
ओटीपी स्कैम में साइबर अपराधी फोन कॉल और मैसेज के जरिए कहते हैं कि आपके पास गलती से ओटीपी आ गया है। इसके लिए कोई लिंक या कई बार फिशिंग का सहारा लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
थर्ड पार्टी एप स्कैम
थर्ड पार्टी एप स्कैम में साइबर अपराधी फोन में किसी एप को डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। फिर एप के जरिए डिवाइस को हैक या कंट्रोल कर लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
सेफ्टी टिप्स
किसी भी स्कैम से बचने के लिए अपने डिवाइस की सेफ्टी हमेशा अपडेट रखें। साथ ही अनजान कॉल या मैसेज के जरिए आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
Image Credit : FREEPIK
सेफ्टी टिप्स
सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल साझा न करें, जैसे-ईमेल, ओटीपी, कार्ड डिटेल आदि।