नए मैलवेयर ने यूजर्स की सुरक्षा में लगाई सेंध! खतरे में डेटा
अमर उजाला
Sun, 30 June 2024
Image Credit : Freepik
एंड्रॉयड यूजर्स एक बार फिर मैलवेयर का खतरा मंडरा रहा है। Snowblind नाम का मैलवेयर बहुत चालाकी से एंड्रॉयड सुरक्षा को पार कर रहा है।
Image Credit : Freepik
Snowblind मैलवेयर इतना खतरनाक है कि हैकर्स इसकी मदद से यूजर्स की लॉगइन और डिवाइस को रिमोट तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Snowblind मैलवेयर उन एप्स को निशाना बनाता है, जो ग्राहकों की संवेदनशील और अहम जानकारी रखते हैं।
Image Credit : Freepik
Snowblind मैलवेयर इतना खतरनाक है कि यह किसी एप को जानकारी वेरिफाई करने का मौका भी नहीं देता है। इससे पहले ही यह सिक्योरिटी चेक को बायपास कर देता है।
Image Credit : Freepik
Snowblind मैलवेयर के अटैक से डिवाइस की क्षमता पर खराब असर पड़ता है। यह मैलवेयर काफी चुपचाप तरीके से लोगों की जानकारी को चुरा लेता है।
Image Credit : Freepik
किसी भी मैलवेयर अटैक बचने के लिए अपने डिवाइस को हमेशा नए अपडेट के साथ रखें। साथ ही कंपनी के नए-नए अपडेट को चेक करते रहें।
Image Credit : Freepik
अगर फोन पर या अन्य डिवाइस पर कोई अनजान लिंक या फिर एसएमएस आए तो कभी भी उस पर क्लिक न करें।
Image Credit : Freepik
डिवाइस में कम से कम संवेदनशील जानकारी रखें, ताकि हैकर्स के पास आपकी अधिक पर्सनल जानकारी न पहुंचे।
Image Credit : Freepik
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More