नौकरी का फर्जी दावा और बैंक अकाउंट खाली

अमर उजाला

Sun, 21 July 2024

Image Credit : Freepik

साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।  साइबर अपराधी पहले से ज्यादा चालाक हो गए हैं। 

Image Credit : Freepik

साइबर ठग ऐसे लोगों को खोजते हैं, जो पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में होते हैं, इसके बाद उनसे संपर्क करते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। 

Image Credit : Freepik

साइबर अपराधी किसी कंपनी का अधिकारी या फिर एचआर बनकर लोगों को नौकरी का झांसा देते हैं, इसके बाद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उन्हें नौकरी करने के लिए राजी कर लेते हैं। 

Image Credit : Freepik

इसके बाद साइबर अपराधी लोगों को फर्जी नौकरी का ऑफर लेटर भेजते हैं, जिसमें वह फिशिंग लिंक या कोई मैलवेयर डाल देते हैं। 

Image Credit : Freepik

नौकरी तलाश रहा शख्स जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करता है तो उसका डिवाइस का कंट्रोल साइबर अपराधी के हाथ में हो जाता है, या फिर डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

Image Credit : Freepik

कई बार साइबर अपराधी नौकरी का फॉर्म भरने के लिए किसी एप को स्मार्टफोन में इंस्टाल करने के लिए भी कहते हैं, इस वजह से डिवाइस हैक हो सकता है।

Image Credit : Freepik

वहीं, कई बार साइबर अपराधी लोगों को नौकरी देने के नाम पर उनसे चार्ज के तौर पर कुछ पैसे लेते हैं, इस दौरान लोगों की बैंकिंग जानकारी भी मांग लेते हैं। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More