इस बार उल्टा पड़ गया एलन मस्क का दांव, मिला X बेचने का ऑफर

अमर उजाला

Tue, 11 February 2025

Image Credit : amarujala.com

एलन मस्क के नेतृत्व वाले एक निवेशक समूह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) स्टार्टअप ओपनएआई को 97 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव दिया है

Image Credit : Adobe Stock

हालांकि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मस्क के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 

Image Credit : Social Media

साथ ही ऑल्टमैन ने ये भी कहा कि 'अगर आप चाहते हैं तो हम ट्विटर को 9.7 अरब डॉलर में जरूर खरीद सकते हैं।' 

Image Credit : अमर उजाला

गौरतलब है कि एलन मस्क ने साल 2022 में ही ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया था।

Image Credit : अमर उजाला

एलन मस्क के खुद के एआई स्टार्टअप एक्सएआई और निवेशक फर्मों के एक समूह ने मिलकर चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई को 97 अरब डॉलर में खरीदने की इच्छा जताई है। 

Image Credit : अमर उजाला

एलन मस्क के वकील मार्क टोबरॉफ ने बताया कि मस्क ओपनएआई को एक गैर लाभकारी रिसर्च लैब में बदलना चाहते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

इस प्रस्ताव पर सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'नो थैंक्यू, लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपके ट्विटर को 9.74 अरब डॉलर में खरीद सकते हैं।'

Image Credit : एएनआई/पीटीआई

गौरतलब है कि साल 2015 में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर ही ओपनएआई स्टार्टअप की शुरुआत की थी। 2018 में मस्क ने ओपनएआई के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। 

Image Credit : Adobe Stock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More