अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
आजकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जोरों से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'PM Modi AC Yojana 2025' के तहत लोगों को मुफ्त में 5-स्टार एसी दे रही है।
इस मैसेज में यहां तक लिखा गया है कि 1.5 करोड़ AC पहले से ही तैयार कर लिए गए हैं और अब लोगों में इन्हें बांटा जा रहा है।
गर्मी के इस मौसम में यह खबर सुनते ही लाखों लोग उत्साहित हो गए और इस योजना के बारे में एक-दूसरे को शेयर करने लगे
इस वायरल दावे की हकीकत सामने लाते हुए भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक हैंडल ने इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने ट्वीट कर साफ-साफ बताया यह दावा पूरी तरह से झूठा है। सरकार की ओर से ऐसा कोई स्कीम नहीं है।
ऐसे में मुफ्त AC का लालच दिखाकर फर्जी वेबसाइट्स और स्कैमर्स लोगों से उनकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारियां चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
PM Modi AC Yojana 2025' नामक कोई योजना न तो केंद्र सरकार ने शुरू की है और न ही 1.5 करोड़ मुफ्त AC बांटे जा रहे हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें