WhatsApp Video कॉल स्कैम, घबराकर पैसे ना भेजें

अमर उजाला

Wed, 26 February 2025

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप पर लोगों को उनकी ही तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का बहुत बड़ा खेल चल रहा है।

Image Credit : Freepik

आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आएगा और फिर वीडियो कॉल के लिए रिक्वेस्ट किया जाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद आपके वीडियो कॉल को रिकॉर्ड किया जाएगा और उसे न्यूड या एडल्ट कंटेंट के साथ एडिट करके पैसे मांगे जाएंगे।

Image Credit : Freepik

इस तरह की ब्लैकमेलिंग से डरकर पैसे देने की गलती कभी ना करें, क्योंकि एक बार पैसे देने से आपका पीछा नहीं छूटने वाला है। ये ब्लैकमेलर आपसे बार-बार पैसे मांगेंगे।

Image Credit : Freepik

इस स्कैम के बारे में परिवार के लोगों को बताएं ताकि वे भी अलर्ट रहें और आपके वीडियो अगर उन्हें भेजे जाएं तो पहले से उन्हें इसकी जानकारी हो।

Image Credit : Freepik

इस तरह की घटना होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सबूत के साथ FIR करें। X @Cyberdost के हैंडल पर जाकर मैसेज में पूरी जानकारी दें। 1930 नंबर डायल करके भी आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik

यदि कोई आपकी तस्वीरों को गलत इस्तेमाल करते हुए आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है तो उसकी ओर से आए सभी मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर जरूर रखें,

Image Credit : Freepik

क्योंकि ये लोग कुछ समय बाद अकाउंट को डिलीट कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पास कोई सबूत नहीं रह जाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More