आजकल लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो करते हैं तो मगर प्लेटफॉर्म पर साइबर स्कैम के शिकार हो जाते हैं। आगे जानिए किस तरह से व्हाट्सएप स्कैम से बचें।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप स्कैम से बचने के लिए किसी भी कॉन्टैक्ट को पहले वेरिफाई करें। अगर कोई अनजान नंबर से मैसेज या कॉल करें तो सही से जांच करें।
Image Credit : Freepik
जानकारी के अभाव में लोग अनजान नंबर से आए मैसेज और लिंक पर क्लिक कर देते हैं। ऐसे में डिवाइस हैक हो सकता है, या फिर डेटा चोरी हो सकता है।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप पर किसी भी स्कैम से बचने के लिए प्लेटफॉर्म ने टू-फैक्टर वेरिफेकशन का विकल्प दिया है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करें और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखें।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप पर अक्सर लोगों के पास बड़े मुनाफे वाले ऑफर, शेयर बाजार से बंपर फायदा, निवेश में ज्यादा लाभ आदि के मैसेज या ऑफर आते हैं। इस तरह के किसी भी ऑफर पर भरोसा नहीं करना है।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप स्कैम से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को हर तरह के स्कैम से अपडेट रखें। साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखने में मदद करें।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप अक्सर यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को बेहतर करने का काम करता रहता है। ऐसे में कंपनी के नए वर्जन को अपने डिवाइस में अपडेट रखें।