व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर नया फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर का नाम इवेंट फीचर है। आगे जानिए इसकी डिटेल।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सएप इवेंट फीचर जरिए यूजर्स आसानी से एप में ही किसी इवेंट को व्यवस्थित, कई गतिविधियों को अंजाम दे सकेंगे। साथ ही मीटिंग में हिस्सा ले पाएंगे।
Image Credit : Freepik
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिलहाल यह फीचर एंड्रयड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।
Image Credit : Freepik
किसी भी ग्रुप चैट्स में इवेंट फीचर का फायदा उठाया जा सकता है। यह फीचर ग्रुप चैट में जाकर लिंक के विकल्प पर क्लिक करने के बाद मिल जाएगा।
Image Credit : Freepik
इवेंट फीचर में इवेंट की जानकारी, इवेंट का नाम, डेटा, लोकेशन, जरूरत होने पर वॉयस और वीडियो की डिटेल दर्ज कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
एक बार किसी ग्रुप में इवेंट क्रिएट हो जाता है और सभी सदस्य निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो इवेंट तैयार करने वाला इसमें जरूरी बदलाव कर सकता है।
Image Credit : Freepik
व्हाट्सअप का इवेंट फीचर पूरी तरह से एंड टू एंड एन्क्रिप्टिड है, यानी इसकी जानकारी को किसी भी तीसरे इंसान को नहीं होगी। इसमें प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा।
Image Credit : Freepik
कंपनी का यह फीचर किसी भी ग्रुप चैट्स में आसानी से काम करेगा। यूजर्स को इससे काफी फायदा होगा।