भारत समेत दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लेटफॉर्म की वजह से यूजर्स कई सारे काम आसानी से कर पाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
मेटा के तहत काम करने वाला यह एप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर करने का काम कर रहा है। इसी बीच इस प्लेटफॉर्म पर एक बढ़िया फीचर आने वाला है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप के स्टेटस सेक्शन में एक नया फीचर आने वाला है, आने वाला फीचर यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है।
Image Credit : FREEPIK
काफी लोग व्हाट्सएप पर किसी खास व्यक्ति के लिए स्टेटस लगाते हैं, मगर 24 घंटे का समय खत्म हो जाता है और वो व्यक्ति स्टेटस नहीं देखता है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप स्टेटस सेक्शन में आने वाले नए फीचर की वजह से जिसके लिए स्टेटस लगाया है, वो शख्स आपके स्टेटस को जरूर देखेगा।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, व्हाट्सएप स्टेटस मेंशन कॉन्टैक्ट नाम से एक नया फीचर ला रही है। इसमें जिसे स्टेटस दिखाना है, उसका नाम या उसे मेंशन करने की सुविधा मिलेगी।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप स्टेटस पर उस व्यक्ति का नाम या उसे मेंशन करने के बाद उसके पास नोटिफिकेशन पहुंच जााएगा। ऐसे में उसे पता चल जाएगा कि आपने उसके लिए स्टेटस लगाया है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर फिलहाल इस फीचर के लिए इंतजार करना होगा। मगर इस फीचर के आने के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बदल जाएगा।