व्हाट्सएप यूजर्स को मिलने वाला है धांसू फीचर

अमर उजाला

Sun, 2 June 2024

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नया फीचर आने वाला है। सोशल मीडिया एप के नए अपडेट से लोगों को काफी फायदा होगा। 

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप के आने वाले नए फीचर में यूजर्स को डिफॉल्ट तौर पर नई चैट थीम का विकल्प मिलेगा। ऐसे में यूजर्स आसानी से अपनी डिफॉल्ट चैट थीम को बदल सकते हैं। 
 

Image Credit : Freepik

हालांकि, इस नए फीचर का फायदा आईओएस यूजर्स को मिलेगा। नए चैट थीम फीचर की सहायता से आईओएस यूजर्स का चैटिंग अनुभव बदल जाएगा। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नए फीचर के तहत थीम का रंग बदल जाएगा। यूजर्स को चैट में बबल्स का बदला हुआ रंग नजर आएगा। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि नए फीचर में चैट थीम में 5 रंगों का विकल्प मिलेगा। इसमें हरा, नीला, लाल, ग्रे और बैंगनी रंग शामिल है। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह नया फीचर आईफोन में एप की सेटिंग में नजर आएगा। नई चैट थीम की वजह से आईओएस यूजर्स का चैटिंग अनुभव बदल जाएगा। 

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप का नया फीचर फिलहाल आईफोन के बीटा वर्जन में देखा गया है। आने वाले कुछ दिनों में यह फीचर रोलआउट हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More