अमर उजाला
Fri, 22 November 2024
WhatsApp में एक और नया और सबसे शानदार फीचर आ रहा है।
WhatsApp पर आमतौर पर लोग वॉयस मैसेज भेजते हैं जिन्हें कई बार सुनते हैं और कई बार नहीं।
नया अपडेट अब इस तरह के वॉयस मैसेज को पढ़कर सुनाने का काम करेगा।
WhatsApp के इस नए फीचर का नाम Transcripts है और यह सिक्योर है।
WhatsApp ने कहा है कि यह ट्रांस्क्रिप्ट ऑन डिवाइस है यानी व्हाट्सएप को आपके मैसेज के बारे में पता नहीं चलेगा कि उसमें क्या कहा गया है।
इस फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। यदि आपको नहीं मिला है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
WhatsApp ने यह नहीं बताया है कि क्या यह फीचर हिंदी को सपोर्ट करता है या नहीं।
इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया है क्या कंपनी इसके लिए एआई का इस्तेमाल कर रही है।
इसकी सेटिंग के लिए आपको WhatsApp की सेटिंग में Chats > Voice message transcripts को चुनना होगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें