अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
WhatsApp पर आप स्टीकर का इस्तेमाल तो लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन क्या आप पूरे पैक को शेयर कर सकते हैं।
इस सवाल को जवाब कुछ दिन पहले तो ना था लेकिन अब हां है। अब आप WhatsApp पर स्टीकर पैक को शेयर कर सकते हैं।
WhatsApp ने हाल ही में बीटा यूजर्स के लिए स्टीकर पैक को शेयर करने वाला फीचर जारी किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के यूजर्स अपने एप में इंस्टॉल किसी स्टीकर पैक को किसी अन्य के साथ शेयर कर सकेंगे।
फिलहाल केवल स्टीकर शेयर करने की सुविधा है, लेकिन नए अपडेट के बाद आप पूरे स्टीकर पैक को शेयर कर सकेंगे।
WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल आईओएस के बीटा वर्जन पर हो रही है।
जिसके साथ आप स्टीकर पैक को शेयर करेंगे वह अपने फोन में उस स्टीकर पैक को इंस्टॉल कर सकेगा।
WhatsApp के इस नए फीचर को iOS के बीटा वर्जन 24.24.10.72 पर देखा गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें