WhatsApp ने एक साथ कई फीचर्स पेश किए हैं जो कि मैसेज की एडिटिंग के लिए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
WhatsApp ने एक साथ चार टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पेश किए हैं जिनमें बुलेट, नंबर्स, ब्लॉक और इनलाइन शामिल हैं।
Image Credit : अमर उजाला
इन सभी का इस्तेमाल सिर्फ कुछ शॉर्ट्सकट के साथ किया जा सकेगा। बता दें कि WhatsApp में पहले से बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस जैसे टूल मौजूद हैं।
Image Credit : अमर उजाला
लिस्ट में बुलेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको सेंटेंस से पहले और बाद में ‘-’इस्तेमाल करना होगा।
Image Credit : अमर उजाला
नंबरिंग का इस्तेमाल भी बुलेट की तरह ही होगा। नंबरिंग के लिए आपको पहले सेंटेंस से पहले 1. लिखना होगा। इसके बाद एंटर करते ही दूसरे और तीसरे नंबर ऑटोमैटिक आ जाएंगे।
Image Credit : अमर उजाला
यदि आप किसी चैट या मैसेज को कोट करना चाहते हैं या हाइलाइट करना चाहते हैं तो आपको उसके पहले और बाद में ‘>’ का इस्तेमाल करना होगा।
Image Credit : अमर उजाला
इनलाइन कोड का इस्तेमाल करने के लिए आपको सेंटेंस से पहले और बाद में ` का इस्तेमाल करना होगा।