अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हमला कर 26 पर्यटकों की जान ले ली।
अब इस हमले में गूगल मैप जैसे ही एक नेविगेशन एप के इस्तेमाल पर शक की सूई घूम रही है।
अंदाजा है कि आतंकवादियों ने AlpineQuest GPS Hiking एप का इस्तेमाल किया है।
यह एक नेविगेशन एप है जिसका इस्तेमाल पर्वतारोही, ट्रैकर्स और एडवेंचर लवर्स रास्तों को ट्रैक करने के लिए करते हैं।
यह रीयल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकता है, साथ ही रूट प्लानिंग और टोपोग्राफिक डिटेल्स भी बताता है।
इस एप की सबसे खास बात है कि ये बिना इंटरनेट के काम कर सकता है और कोई भी सेव्ड लोकेशन को ट्रैक कर सकता है।
मुमकिन है आतंकियों ने इस एप का इस्तेमाल किया हो, क्योंकि जहां यह हमला हुआ वहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत रहती है।
ऐसे में यह आतंकियों के लिए यह परफेक्ट एप था क्योंकि यह ऑफलाइन भी काम कर सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें