गूगल के मशहूर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर यूजर्स को कई सुविधाएं मिलती हैं।
Image Credit : Freepik
ऐसे में यूट्यूब ने एक कमाल के फीचर को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है, इस फीचर से पॉडकास्ट करने वाले क्रिएटर्स को सीधा लाभ होगा।
Image Credit : Freepik
कंपनी ने यूट्यूब स्टूडियों के अंदर पॉडकास्ट वीडियो को शेयर करने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। इसकी वजह से अब वीडियो यूट्यूब म्यूजिक पर भी शेयर हो सकेगी।
Image Credit : Freepik
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के नए फीचर की वजह से अब पॉडकास्टर्स यूट्यूब म्यूजिक के होम पेज पर भी पॉडकास्ट का फायदा ले पाएंगे।
Image Credit : Freepik
यूट्यूब म्यूजिक पर यूजर्स पॉडकास्ट को ऑन डिमांड सुन सकेंगे। यहां पर ऑफलाइन और बैकग्राउंड दोनों जगहों पर सुन पाएंगे।
Image Credit : Freepik
इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स को विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से ज्यादा पैसा मिलेगा।
Image Credit : Freepik
यूट्यूब ने बीते कुछ समय पहले ब्रांड कंटेंट की भी शुरूआत की थी। हालांकि, इसका एक्सेस सिर्फ कुछ ही यूजर्स तक सीमित है।
Image Credit : Freepik
यूट्यूब आने वाले समय में क्रिएटर्स को और बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रही है।