हर व्हाट्सएप यूजर्स को होनी चाहिए इन ट्रिक्स की जानकारी
अमर उजाला
Wed, 31 July 2024
Image Credit : FREEPIK
मेटा के तहत आने वाला व्हाट्सएप मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। कंपनी लगातार नए फीचर्स पर काम कर रही है। ऐसे में आगे जानिए कुछ काम की टिप्स।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप व्हाट्सएप पर किसी का स्टेटस छुपकर देखना चाहते हैं तो एप की सेटिंग में जाने के बाद प्राइवेसी में जाएं और रीड रिसेपिट को बंद कर दें। इसके बाद किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने उनका स्टेटस देखा है।
Image Credit : FREEPIK
अपने व्हाट्सएप पर एचडी स्टेटस लगाने के लिए पहले उसे खुद को शेयर करें, इसके बाद वहां से स्टेटस पर शेयर कर दें। इसके बाद एचडी स्टेटस लगेगा।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर मेटा एआई की मदद से कई सारे काम कर सकते हैं। जैसे- कंटेंट लिखना, फोटो और वीडियो एडिट करना।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर टेक्स्ट को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कंटेंट को सेलेक्ट करना है, फिर कई सारे विकल्प मिलेंगे।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर अगर आप किसी को प्राइवेट रिप्लाई देना चाहते हैं तो यह फीचर भी मिलता है। इससे किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने क्या जवाब दिया है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर व्यू वंस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर में फोटो को एक बार भेजकर उसे दोबारा नहीं देखा जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप किसी मैसेज को सेफ रखना चाहते हैं तो उस मैसेज को पिन कर सकते हैं। ऐसे में मैसेज स्क्रीन के सबसे ऊपर बना रहेगा।