अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
यदि आप भी Telegram का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है।
आपकी एक छोटी-सी गलती की वजह से आपका अकाउंट बैन हो सकता है और गिरफ्तार भी हो सकते हैं।
दरअसल Telegram ने अपनी यूजर पॉलिसी में बदलाव किया है।
इस बदलाव के बाद यदि आप Telegram पर अवैध वस्तुओं या कंटेंट को सर्च करते हैं तो आप ब्लॉक हो सकते हैं।
इसके अलावा आपके फोन नंबर, आईपी एड्रेस आदि की जानकारी सरकार को भी दी जाएगी।
टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरावे ने कहा है कि अब अवैध गतिविधियों के संदेह में यूजर्स की जानकारी सरकार को दी जाएगी।
इसके लिए प्लेटफॉर्म AI का भी इस्तेमाल कर रहा है, ताकि ड्रग्स, धोखाधड़ी या बाल शोषण जैसे कंटेंट को उसकी सर्च बार के माध्यम से नहीं ढूंढा जा सके।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें