व्हाट्सएप पर इस ट्रिक से लगाएं एचडी में स्टेटस

अमर उजाला

Mon, 19 August 2024

Image Credit : FREEPIK

लोग जब किसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं तो वहा खींची गई फोटो या वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

मगर क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप में एचडी में स्टेटस कैसे लगाया जाता है। अगर नहीं तो आगे खबर में जानिए पूरा प्रोसेस। 

Image Credit : FREEPIK

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि व्हाट्सएप में फोटो और वीडियो साझा करने के लिए एचडी का विकल्प मिलता है। मगर एचडी में स्टेटस लगाने का कोई ऑप्शन नहीं है। 

Image Credit : FREEPIK

हालांकि, व्हाट्सएप पर एचडी में स्टेटस लगाने का कोई फीचर नहीं है, मगर फिर भी आप आसानी से एचडी में स्टेटस लगा सकते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप पर जिस फोटो या वीडियो को स्टेटस पर लगाना चाहते हैं, उसे व्हाट्सएप पर खुद को यानी अपने आपको भेज दें। इसके बाद आपका काम आसान हो जाएगा। 

Image Credit : FREEPIK

इस बात का ध्यान रखें कि जिस फोटो या वीडियो को खुद को भेज रहे हैं, उसे भेजने से पहले एचडी के विकल्प को सेलेक्ट कर लें। 

Image Credit : FREEPIK

ऐसा करने के बाद फोटो या वीडियो को फॉरवर्ड करके अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाना है। इसके साथ कैप्शन लिखें और शेयर कर दें। 

Image Credit : FREEPIK

अब व्हाट्सएप स्टेटस पर जो फोटो या वीडियो शेयर होगी वो एचडी में लगी होगी। इस वजह से उसके पिक्सल काफी अच्छे रहेगें। 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More