WhatsApp पैसे कैसे कमाता है, पूरा हिसाब किताब समझें

अमर उजाला

Sat, 11 January 2025

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 2 अरब से ज्यादा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्री में सर्विस देने वाले इस व्हाट्सएप पर की कमाई कैसे होती है।

Image Credit : अमर उजाला

सबसे पहले आपको बता दें कि व्हाट्सएप अब मेटा के कब्जे में है। कंपनी ने व्हाट्सएप को 2014 में 19 अरब डॉलर में खरीदा था।

Image Credit : FREEPIK

अब बात करें माइक्रो एडवरटाइजिंग की करें तो फेसबुक आपके बारे में आपसे ज्यादा जानता है और इसी जानकारी का कंपनी अपनी कमाई में इस्तेमाल करती है। 

Image Credit : FREEPIK

ऐसे में व्हाट्सएप के डाटा को फेसबुक देख सकता है और आपको सिर्फ और सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट के विज्ञापन देखा सकता है जिन प्रोडक्ट्स की आपको जरूरत है। हालांकि व्हाट्सएप का दावा है कि वह आपके मैसेज को नहीं पढ़ता है।

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप फ्री है, लेकिन इसकी कमाई का एक खास मॉडल है, जो मुख्य रूप से व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं पर केंद्रित है।

Image Credit : FREEPIK

कंपनियां व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करके ग्राहकों से सीधे संवाद कर सकती हैं, जैसे ऑर्डर कन्फर्मेशन, शिपमेंट ट्रैकिंग, या कस्टमर सपोर्ट।

Image Credit : FREEPIK

बड़ी कंपनियों को ग्राहकों से सीधे संवाद करने के लिए कुछ प्रीमियम सेवाएं और एपीआई (API) की सुविधाएं मिलती हैं, जिसके लिए वे व्हाट्सएप को भुगतान करती हैं।

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप अब व्यापारिक बातचीत और लेन-देन को सरल बना रहा है, जिससे ग्राहक चैट के जरिए सीधे टिकट बुकिंग, पेमेंट, और अन्य सेवाएं कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik

कंपनियां इन सुविधाओं के लिए भुगतान करती हैं, जिससे व्हाट्सएप कमाई करता है।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More