गूगल मैप्स में मिलेंगे ये 5 एआई फीचर्स, पढ़ें डिटेल

अमर उजाला

Wed, 29 May 2024

Image Credit : Freepik

हर स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला गूगल मैप्स अब एआई फीचर्स के साथ आएगा। गूगल ने हाल ही में इन एआई फीचर्स की जानकारी साझा की थी। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स का इस्तेमाल लोग अक्सर रास्ता खोजने के लिए करते हैं। मगर नए अपडेट के साथ अब रोजाना के कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स में लैंस फीचर को जोड़ा जा रहा है। इस एआई फीचर की मदद से यूजर्स ऑगमेंटेड रियलटी में आसपास की चीजों को देख सकेंगे। मैप्स में कैमरा के विकल्प में जाकर लैंस के फीचर को शुरू कर सकेंगे। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स के लाइव व्यू एआई फीचर के जरिए यूजर्स आसपास के रेस्टोरेंट, एटीएम और पार्क आदि को आसानी से नेविगेट कर सकेंगे। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स के नए एआई फीचर के जरिए यूजर्स को बेहतर जानकारी मिलेगी। अगर यूजर किसी जगह पर बार-बार जा रहे हैं तो उन्हें उस जगह की अच्छी जानकारी मिल सकेगी। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स के प्रोजेक्ट ग्रीनलाइट के जरिए यूजर्स को ट्रैफिक की बारीकी से जानकारी मिलेगी। इस एआई फीचर की सहायता से यूजर्स अपनी यात्रा को बेहतर कर पाएंगे।

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स में 3डी इमर्सिव व्यू के जरिए स्ट्रीट लेवल पर पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा। यूजर्स इस फीचर के जरिए 3डी में बिल्डिंग देख पाएंगे। 

Image Credit : Freepik

गूगल मैप्स के ये सभी एआई फीचर्स यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव और यूजर इंटरफेस देंगे। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More