अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
आज Gmail हर रोज इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसकी शुरुआत अप्रैल फूल के तौर पर हुई थी।
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यही सच है कि जीमेल को 1 अप्रैल 2004 को अप्रैल फूल के दिन लॉन्च किया गया था।
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यही सच है कि जीमेल को 1 अप्रैल 2004 को अप्रैल फूल के दिन लॉन्च किया गया था।
जब गूगल ने जीमेल की घोषणा की, तो इसकी टाइमिंग ने इसे संदिग्ध बना दिया। गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को अप्रैल फूल्स पर मजाक करने के लिए जाना जाता था।
उन्होंने कभी एक नकली नौकरी की घोषणा की थी जिसमें चंद्रमा पर रिसर्च सेंटर बनाने की बात कही गई थी और एक बार उन्होंने एक ऐसी सुविधा लॉन्च करने का दावा किया जिससे यूजर्स इंटरनेट पर ‘खुशबू’ खोज सकते थे।
जीमेल को तैयार करने वाले गूगल इंजीनियर पॉल बुचहाइट ने एक बार कहा था कि जीमेल प्रोजेक्ट को गुप्त रूप से बनाया गया था।
उस समय गूगल में केवल 23 कर्मचारी थे, जबकि आज कंपनी में 1.8 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
जब जीमेल लॉन्च हुआ, तो उसने अपने यूजर्स को 1GB स्टोरेज की सुविधा दी, जिससे वे करीब 13,500 ईमेल स्टोर कर सकते थे।
यह उस समय की अन्य सेवाओं जैसे याहू मेल और हॉटमेल की तुलना में बहुत अधिक था, जो केवल 30 से 60 ईमेल स्टोर करने की अनुमति देती थीं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें