व्हाट्सएप यूजर को होनी चाहिए इस खास ट्रिक की जानकारी

अमर उजाला

Mon, 26 August 2024

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप का इस्तेमाल रोजाना की जिंदगी में काफी अहम हो चुका है। इस चैटिंग एप के जरिए आजकल ढेर सारे काम हो रहे हैं। 

Image Credit : FREEPIK

मेटा के अधीन आने वाला व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए बेहतर बना रहा है। इसी क्रम में नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। 

Image Credit : FREEPIK

काफी लोग व्हाट्सएप में कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जानकारी साझा करते हैं। ऐसे में अगर वो मैसेज या जरूरी चीज गलती से 'डिलीट फॉर मी' हो जाए तो बहुत परेशानी होती है। 

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप चलाने वाले बहुत से यूजर्स इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं। ऐसे में आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल।

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप में एक फीचर मिलता है, जिसे 'अनडू' कहते हैं। इसका इस्तेमाल करके 'डिलीट फॉर मी' चैट या किसी अन्य चीज को रिकवर किया जा सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप के मुताबिक, 'डिलीट फॉर मी' करने के 5 सेकेंड के अंदर 'अनडू' के विकल्प पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद डिलीट हुई चीज वापस आ जाएगी। 

Image Credit : FREEPIK

व्हाट्सएप आने वाले समय में यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स को पेश कर सकता है। इससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बेहतर अनुभव मिलेगा।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More