अमर उजाला
Wed, 23 August 2023
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं। स्कैमर्स ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
हाईकोर्ट के एक सरकारी कर्मी ने बवासीर के इलाज के लिए ऑनलाइन कड़ा बुक करने की कोशिश की थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति ने एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा ताकि वह कड़े की बुकिंग और उसकी डिलीवरी ले सके।
फिर ऑर्डर कंफर्म करने के लिए ओटीपी मांगा गया। यह से असली खेल शुरू हुआ। जिसके बाद पीड़ित के SBI अकाउंट से 49,993 रुपये और इंडियन बैंक से 1,08,100 रुपये उड़ा दिए गए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें