Xplore Airofit Pro: फेफड़े की एक्सरसाइज वाली पहली डिवाइस
अमर उजाला
Wed, 22 February 2023
Image Credit : अमर उजाला
Airofit Pro एक तरह का रेस्पिरेटरी मसल ट्रेनिंग (आरएमटी) डिवाइस है, जिसे एक्सप्लोर हेल्थ टेक्नोलॉजीज ने एयरोफिट डेनमार्क की मदद से बनाया है।
Image Credit : अमर उजाला
Airofit Pro की कीमत 34,990 रुपये है। स्मार्ट लंग्स प्यूरीफायर की मदद से इंस्पिरेटरी और एक्सपिरेटरी दोनों मसल्स को ट्रेनिंग दी जा सकती है।
Image Credit : अमर उजाला
इस डिवाइस को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है और लंग्स की क्षमता के साथ इसके एयरफ्लो को भी मॉनिटर किया जा सकता है।
Image Credit : अमर उजाला
कंपनी के पास इसका एक लाइट वर्जन एयरोफिट एक्टिव (AIROFIT Active) भी है जिसकी कीमत 11,990 रुपये रखी गई है
Image Credit : अमर उजाला
प्रो और एक्टिव दोनों में बड़ा फर्क ब्लूटूथ को लेकर है। AiroFit PRO में ब्लूटूथ है, जबकि एक्टिव वर्जन में नहीं है।
Image Credit : अमर उजाला
इन-आउट की व्हील को भी अपनी जरूरत और एक्सरसाइज के लिहाज से एडजस्ट किया जा सकता है। माउथपीस को भी आराम से डिवाइस से अलग किया जा सकता है।
Image Credit : अमर उजाला
AiroFit PRO आपके सांस लेने की मात्रा को चेक करता है और मोबाइल पर रिपोर्ट देता है। AiroFit PRO एप में कई तरह के ट्रेनिंग सेशन भी दिए गए हैं और अलग-अलग ग्रेडिंग भी है।
Image Credit : अमर उजाला
पावर बटन की मदद से इसे आप अपने फोन के ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और AiroFit PRO एप से कनेक्ट कर सकेंगे।
Image Credit : अमर उजाला
AiroFit PR को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और रोजाना 5-10 मिनट की ट्रेनिंग आपको लंग्स की सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है।