अमर उजाला
Thu, 6 April 2023
घरेलू कंपनी Fire Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Pristine को भारत में लॉन्च कर दिया है
Fire-Boltt Pristine को लग्जरी डिजाइन में पेश किया गया है और इसे खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है
स्मार्टवॉच के साथ फीमेल हेल्थ के लिए कई फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि स्लीक राउंड-स्क्रीन है
Fire-Boltt Pristine पिंक, सिल्वर, गोल्ड और पर्ल-व्हाइट कलर ऑप्शन में आती है और इसकी कीमत 2,999 रुपये है
Fire-Boltt Pristine में स्टेप, कैलोरी और किलोमीटर की सटीक ट्रैकिंग के लिए 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है
स्मार्टवॉच में कॉलिंग के साथ हार्ट रेट, SpO2 लेवल, SpO2 ट्रैकिंग और पीरियड ट्रैकिंग के साथ-साथ स्लीप को भी ट्रैक कर सकते हैं
वॉच में 210 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, जिसके साथ लंबी बैटरी लाइफ का दावा है
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें