Apple Store: क्या अब सस्ते हो जाएंगे iPhone और अन्य एपल डिवाइस?

अमर उजाला

Thu, 20 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

एपल ने 25 साल बाद भारत में अपना पहला एपल स्टोर खोला है।

Video Credit :

यह स्टोर मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और दिल्ली साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल में खोले गए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

एपल स्टोर से एपल के आईफोन समेत मैकबुक, एपल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस, एयरपॉड, एपल टीवी जैसे तमाम तरह के प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं।

Image Credit : अमर उजाला
मुंबई ने कुल आईफोन बिक्री में 10 प्रतिशत का योगदान दिया और दिल्ली के बाद भारत में एपल के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 
Image Credit : अमर उजाला

लेकिन आईफोन की कीमत भारत में अन्य देशों से ज्यादा हैं। आईफोन 14 यूएस में 999 डॉलर में बिकता है जबकि भारत में इसकी कीमत करीब 1,600 डॉलर है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

एपल भारत में नए स्टोर स्थापित करने के साथ एक प्रत्यक्ष बिक्री चैनल बना सकता है, यानी थोक विक्रेताओं और डीलरों जैसे बिचौलियों को समाप्त कर सकता है। ऐसे में आईफोन की कीमत कम हो सकती हैं।

Image Credit : अमर उजाला
वहीं एपल यदि भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाता है तो भी आईफोन की कीमतों में कमी हो सकती है। फिलहाल एपल ने स्टोर के साथ कोई डिस्काउंट की घोषणा नहीं की है। 
Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More