|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:03 AM IST
उत्तराखंड
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » उत्तराखंड

चुनावों में खूब छलके जाम

Story Update : Friday, February 03, 2012     1:44 AM

देहरादून। ‘हाथन हुसुकि पिलाई-फूलन पिलायो रम्म, छोटा दल-निर्दल दिदौन कच्ची मा टरकायाें हम...।’ उत्तराखंड के चुनावी माहौल पर अर्सा पहले लिखा और गाया गया प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का यह गीत एक बार फिर सच साबित हुआ है। इस साल चुनावी महीने में प्रदेश में शराब पीने और पिलाने के पिछले रिकार्ड टूट गए। जाहिर सी बात है ठंड के मौसम में चुनाव हुए, सो शराब बहनी थी और खूब बही भी।
आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। नेगी ने गीत में इसी माहौल का खाका खींचा था, ‘हाथ ने व्हीस्की पिलाई-फूल ने पिलाई रम्म, छोटे दल और निर्दल भाइयों ने कच्ची में टरकाए हम।’ निर्वाचन आयोग की सख्ती के बावजूद चुनावी माह जनवरी में शराब की बिक्री जमकर हुई। पूरे प्रदेश में 38 लाख लीटर से अधिक शराब की खपत हुई। इस आंकड़े में बियर को शामिल नहीं किया गया है।
आबकारी विभाग ने निर्वाचन आयोग को जो रिपोर्ट भेजी है वह चौंकाने वाली है। सबसे अधिक बिक्री देशी शराब की हुई। पहली जनवरी को ही करीब 82 हजार लीटर देशी शराब की खपत हो गई थी। जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती गई बिक्री में इजाफा होता गया। मतदान वाले दिन ब्रिकी पर असर जरूर पड़ा।

एक ही दिन में दो लाख लीटर की बिक्री
पिछले वर्ष और इस वर्ष जनवरी माह के आंकड़े प्रतिदिन के हिसाब से देखे जाएं तो एक दिन में सबसे अधिक शराब इस साल 27 जनवरी को बिकी। देशी और विदेशी शराब को मिलाकर इस दिन 2 लाख 16 हजार 210 लीटर शराब की खपत हुई। विभाग के अनुसार एक दिन में शराब की बिक्री का यह बड़ा रिकार्ड है। 26 जनवरी को दुकानें बंद होने की वजह से भी बिक्री में बढ़त दर्ज की गई।

पिछली वर्ष की अपेक्षा दो लाख लीटर अधिक
जनवरी 2011 से तुलना करें तो इस बार शराब की बिक्री करीब दो लाख लीटर अधिक हुई है। पिछले वर्ष देशी और विदेशी शराब की बिक्री का आंकड़ा 36 लाख 14 हजार 296 लीटर था। इस बार 38 लाख 11 हजार 918 लीटर शराब बिकी।

बियर पीने वाले भी पीछे नहीं रहे
देशी और विदेशी शराब के साथ साथ बियर की बिक्री भी जमकर हुई। एक दिन में सबसे अधिक 22 हजार 830 लीटर और सबसे कम मतदान के दिन 7 हजार 278 लीटर बीयर की बिक्री हुई।

निर्वाचन आयोग का दबाव अधिक था नहीं तो शराब की बिक्री और भी बढ़ सकती थी। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ पर भी शराब बिक्री ठीक रही।-अरविंद कुमार लोहानी, उपआयुक्त आबकारी


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132