|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:02 AM IST
उत्तर प्रदेश
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » उत्तर प्रदेश

चुनाव कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना

Story Update : Thursday, February 23, 2012     2:08 AM

कानपुर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3116 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो गई हैं। इन सभी को 10 विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर भेजा गया है। एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पीठासीन अधिकारी बनाए गए श्रम विभाग के एक कर्मचारी सूर्यकांत द्विवेदी को अचानक हार्ट अटैक पड़ा और वह गिर पड़े। आनन-फानन में कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ घर भेजा दिया। सूर्यकांत द्विवेदी की ड्यूटी घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। उनका आरोप है कि इस दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया है। उसमें 350 रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। चार अन्य बीमार कर्मियों को भी ड्यूटी मुक्त किया गया है।
जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3116 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर मतदान कर्मियों को 700 छोटे, बड़े वाहनों से भेजा गया है। ईवीएम लेकर जाने वाले कर्मचारियों के साथ पुलिस के जवान लगाए गए हैं। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के लोधवा खेड़ा में दो बूथ बने हैं, जहां की पोलिंग पार्टियों को नाव से जाना पड़ा है। घाटमपुर क्षेत्र की पांच पोलिंग पार्टियों को देर तक बूथ नहीं मिला, उन्हें भटकना पड़ा है। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर जा रही एक वाहन पंचर हो गया। वहीं जिन महिलाओं को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह परेशान हैं। उनका कहना है कि बूथों पर ठहरने की सुविधा नहीं है। खाना, पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पालीटेक्निक परिसर में पानी नहीं मिला। हालांकि उपजिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला कर्मियों की ड्यूटी शहर क्षेत्र में लगाई गई है। बिल्हौर, घाटमपुर, महाराजपुर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को नहीं भेजा गया है।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132