जालंधर। पागल कुत्ते ने शहर के बीचोबीच लवली स्वीट्स के निकट जमकर अफरा-तफरी मचा डाली। उसने आठ राहगीरों को काट डाला, जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर सेहत विभाग या निगम का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। पागल कुत्ते का शिकार बने जतिंदर, बूटा राम, परमेश व राजेश आदि ने बताया कि ज्योति चौक से नकोदर चौक के रास्ते में लवली स्वीट्स के निकट एक कुत्ता अचानक तेजी से दौड़ता हुआ आया और लोगों को काटने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते पागल कुत्ते ने उनकोे काट लिया। वहां से गुजरने वाले राहगीर अफरा-तफरी में अपने वाहनों से गिर-गिर पड़े। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और जब तक लोग कुत्ते को मारने के लिए दौड़ते वह भाग गया।