|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:56 AM IST
मध्यप्रदेश
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू

Story Update : Tuesday, February 21, 2012     1:26 PM

भोपाल/एजेंसी। मध्यप्रदेश विधानसभा का 44 दिवसीय बजट सत्र मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हो गया। विधानसभा की परंपरा के उनसार राष्ट्रगान वंदेमातरम के साथ सत्र की शुरूआत हुई। राज्यपाल रामनरेश यादव के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हुआ।

राज्यपाल ने अभिभाषण का पहला और आखिरी पैरा पढ़ा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने राज्यपाल का स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण अभिभाषण का शेष हिस्सा पढ़ा हुआ मान लिया। राज्यपाल के विधानसभा परिसर से जाने के बाद भाजपा के सदस्य शंकरलाल तिवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता व्यक्त की और भाजपा सदस्य विश्वास सारंग ने इसका समर्थन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 23, 24 और 27 फरवरी की तारीख नियत करने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस सदस्य विधायक परूलेकर की गिरफ्तारी के विरोध में सदन में काली पट्टा बांधकर आये। यह बजट सत्र आगामी चार अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र में सदन की कुल 25 बैठके होगी। सत्र के दौरान मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन अध्यादेश 2012 प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अलावा शासकीय और अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे।

सत्र के दौरान वित्त मंत्री राघवजी आगामी वित्त वर्ष 2012-13 का बजट प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस ने इस सत्र में राज्य सरकार को प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों, किसानों द्वारा आत्महत्या करने, बिजली समस्या, इंदौर और शिवपुरी में हुई सामूहिक बलात्कार की घटनाओं, उमरिया में पत्रकार एवं उसके परिवार की सामूहिक हत्या, कांग्रेस विधायक कल्पना परूलेकर की गिरफ्तारी और लोकायुक्त पुलिस द्वारा पिछले दिनों की गई छापे की कार्रवाई में शासकीय कर्मचारियों के पास से मिली करोडों रुपये की आय से अधिक संपत्ति और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घेरने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि सुश्री परूलेकर को न्यायालय ने आगामी तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132