|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:56 AM IST
झारखण्ड
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » झारखण्ड

दुष्कर्म-हत्या करने वाले प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

Story Update : Tuesday, February 21, 2012     1:08 PM

जमशेदपुर/एजेंसी। झारखंड के जमशेदपुर में 14 फरवरी के दिन ही दोस्तो के साथ मिल कर अपनी नाबालिग प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी क्रूरतापूर्वक हत्या करने वाले प्रेमी समेत पांच युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जमशेदपुर के बागबेड़ का निवासी सोनू (22) इसी क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका पूजा (15) और चार अन्य दोस्तो के साथ 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर घूमने निकला था। सिनेमा देखने के बाद उन लोगों ने शाम को पूजा को बीयर में नशे की दवा पिला दी और उसे शहर के बाहरी इलाके गम्हरिया ले गये। वहां एक सुनसान क्षेत्र में सोनू और उसके साथियों ने पूजा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में जब पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी तो उन्होंने दुपट्टो से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने की नीयत से उन्होंने पत्थरों से मृतका के चेहरे को भी क्षत विक्षत कर दिया और शव को माहुलडीह के निकट झाड़ियों में पेंक दिया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से की गयी काल्स के आधार पर तहकीकात कर पांचों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। पूजा एक स्थानीय स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132