श्रीनगर (ब्यूरो)। बारामूला जिले में आतंकियाें ने एक व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। उक्त घटना बारामूला जिले के सोपोर इलाके की है। आतंकियाें ने व्यापारी पर उस समय फायरिंग कर दी, जब वह अपनी दुकान को बंद कर घर आ रहा था। हालांकि इस आतंकी हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। आतंकियों ने उस समय व्यापारी को निशाना बनाया, जब वह अपनी
दुकान का शटर बंद कर घर लौट रहा था। सोपोर स्थित आफताब मोहल्ले में व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले की पहचान परवेज अहमद बताई गई। स्थानीय दुकानदारों ने इसके विरोध में बाजार को बंद रखा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
है। सोपोर इलाके में बीती रात
अचानक आतंकी द्वारा दुकानदार को निशाना बनाए जाने के विरोध में शनिवार को संबंधी इलाके में दुकानदारों ने विरोध व्यक्त करते हुए अपने कारोबार बंद रखे।
स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आतंकी की तलाश में लगाया गया क्रेकडाउन दूसरे दिन भी जारी रहा। इलाके में सक्रिय रहे पूर्व आतंकियों एवं संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसपी सोमोर इम्तेयाज अहमद ने कहा कि व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।