|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:55 AM IST
हिमाचल प्रदेश
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » हिमाचल प्रदेश

राजधानी की रातें सर्द, ठिठुरन बढ़ी

Story Update : Monday, February 06, 2012     12:01 AM

शिमला। राजधानी की रातें और सर्द हो गई हैं। रविवार को शिमला के न्यूनतम पारे में 02.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। शहर में सबसे ऊंचाई पर स्थित जाखू पहाड़ी पर पारा माइनस डिग्री को छू गया। रविवार सुबह तड़के यहां हल्की बर्फबारी हुई। बारिश होने के कारण बर्फ जम नहीं पाई। इसके बाद मौसम थोड़ा संभला। दोपहर के अधिकतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
खराब मौसम और हल्की बूंदाबांदी के चलते रिज और माल पर लोगों की कम चहलकदमी रही। पिछले करीब चार दिन से राजधानी में मौसम खराब चल रहा है। कुफरी, फागू और छराबड़ा में शनिवार देर रात बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी चौबीस घंटों में मौसम और सता सकता है। शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को न्यूनतम पारा 02.5 डिग्री की गिरावट के साथ 2.1 दर्ज किया है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 11.03 डिग्री रहा। रविवार को 0.07 डिग्री बढ़ोतरी के साथ तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132