|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:54 AM IST
बिहार
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » बिहार

प्रश्न पत्र और 'थप्पड़' प्रकरण पर सदन में हंगामा

Story Update : Wednesday, February 22, 2012     3:24 PM

पटना/वार्ता। बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) और मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर हंगामा किया। सदन में शून्यकाल के दौरान राजद के अख्तल ईमाम ने एसटीइटी और मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उठाया और कहा कि जहां की परीक्षा अभी तक रद्द नहीं की गई है, वहां इसे रद्द कर फिर से परीक्षा ली जाए। इसके बाद राजद सदस्य अपनी सीट से खड़े होकर शोरगुल और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

शोरगुल के बीच ही राजद के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पटना की नगर पुलिस अधीक्षक किम ने प्रदर्शन कर रही एक महिला को चांटा मार दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चलाई। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिना अनुमति के यदि कोई बात कही जायेगी तो उसे कार्यवाही में शामिल नहीं किया जायेगा। इससे नाराज राजद के सदस्यों ने नारे लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132