|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:54 AM IST
दिल्ली
  आप यहाँ हैं: होम » राज्य » दिल्ली

पत्नी से अवैध रिश्ते पर दोस्त की हत्या

Story Update : Monday, February 06, 2012     1:20 AM

नई दिल्ली। आनंद पर्वत क्षेत्र में पत्नी से अवैध रिश्ते का पता चलने पर एक युवक ने अपने दोस्त की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस को भटकाने के लिए अलाव जलाकर शव के चेहरे और हाथ को जलाया गया, ताकि मामला हादसा लगे। पुलिस ने शव के सिर से निकल रहे खून को आधार बनाकर जांच शुरू की और दो दो आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी फरार है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 3 फरवरी को नेहरू नगर स्थित एक मकान में अलाव पर पड़ा युवक का शव बरामद किया था। साथ में शराब की बोतल थी। पहली नजर में मामला नशे में अलाव पर गिरने का लग रहा था। सिर से निकल रहे खून और शरीर के निचले भाग में कपड़े नहीं होने से पुलिस को शक हुआ। उसकी पहचान मजदूर अनिल (27) के रूप में हुई। अनिल के भाई सुनील ने आनंद पर्वत पुलिस को बताया कि उसके भाई का भोला, मदन मोहन और अजय उर्फ पंडित के साथ उठना बैठना था। वे एक साथ शराब का सेवन करते थे। पुलिस ने उन्हें तलाशा तो सभी गायब मिले।
बाद में पुलिस ने भोला और मदन मोहन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कबूल किया कि अनिल की हत्या सिलबट्टे से वार कर की गई थी। उन्होंने बताया कि अनिल अजय का खास दोस्त था। अकसर घर आने-जाने के दौरान अनिल के अजय की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। अजय ने अनिल को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने षड्यंत्र रचकर उसकी हत्या कर दी।


print

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132