|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:33 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

संदीप बोले, किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    12:56 AM
Sandeep said will not take any team lightly

स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह का कहना है कि 18 फरवरी से शुरू हो रहे ओलंपिक क्वालीफायर हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेगी और हर मैच में पूरी ताकत के साथ खेलेगी। संदीप यहां भारतीय टीम के साथ अभ्यास में जुटे हैं।

बकौल संदीप, ‘चाहे इटली हो या पोलैंड या फिर कनाडा, किसी को भी कम कर नहीं आंक सकते हैं। कोई भी टीम किसी समय उलटफेर कर जाती है। लिहाजा हमें हमेशा ही सावधान रहना होगा। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर हमें किसी एक टीम से दोबारा सामना करना होगा। ऐसे में अतिरिक्त होशियारी रखनी होगी।

विपक्षी को कोई भी मौका देना भारी पड़ सकता है। इसलिए हमें कोई भी चूक करने से बचना होगा। पोलैंड को हमने चैंपियंस चैलेंज में 7-0 से रौंद दिया था लेकिन इसका मतलब यह नहीं माना जाना चाहिए कि फिर से सब कुछ आसानी से हासिल कर लेंगे। उस जीत के कारण हमारा मनोबल जरूर बढ़ा है लेकिन हमें सावधान रहना भी जरूरी है।’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132