|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:28 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

हॉकी टीम को अब दोगुना ‘सहारा’

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:07 AM
Hockey team now double sahara

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ अपना प्रायोजन करार खत्म करने वाले सहारा ग्रुप ने हॉकी टीम के साथ अपने संबंध को बरकरार रखने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार हॉकी इंडिया और सहारा ग्रुप में करार आगे बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है। अगले दो दिनों में इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। सहारा इंडिया के सूत्रों के अनुसार यह रकम 8 से 9 करोड़ से ज्यादा नहीं होने वाली। करार पांच साल का होने की संभावना है।

सहारा के सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि कंपनी की तरफ से हॉकी इंडिया को सात करोड़ रुपये सालाना प्रायोजन का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन हॉकी इंडिया चाहता था कि इसे थोड़ा और बढ़ाया जाए। हॉकी टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि अब यह रकम पहले की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि सहारा ने 15 जुलाई 2003 को इंडियन हॉकी फेडरेशन के साथ 175 लाख रुपये सालाना का करार किया था। इसमें हर दो साल में 10 फीसदी के इजाफे की शर्त थी। यह करार 2010-2011 तक का था लेकिन बाद में फेडरेशन को निरस्त कर दिया गया और हॉकी इंडिया का गठन हुआ। हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार पिछला करार जुलाई 2011 में खत्म हो गया था और इसकी मियाद छह महीने के लिए बढ़ाई गई थी।

14 जनवरी को यह भी खत्म हो चुकी है। अब जल्द ही नया करार होगा। हालांकि सहारा इंडिया के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन हेड अभिजीत सरकार ने एजेंसी से कहा कि इस बारे में कोई भी डील अभी फाइनल नहीं हुई है। हालांकि फैसला अलगे दो-तीन दिन में होने की संभावना है। करार पर सहमति बनने की स्थिति में हॉकी टीमें 18 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में सहारा के लोगो वाली शर्टें पहन कर खेलेंगी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
devi ram sharna, modi nagar
problem ipl aur yuvraj se thi phir crickit team ko be sahara kyo kar diya,
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132