|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:27 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

हॉकी स्पांसरशिप में 170 फीसदी इजाफा

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:37 AM
Hockey 170 per cent increase in sponsorship

सहारा इंडिया ने बुधवार को महिला व पुरुष के अलावा जूनियर टीमों को अपनी स्पोंसरशिप में सालाना 170 फीसदी इजाफा करने की घोषण की। बुधवार को सहारा और हॉकी इंडिया ने इस करार को बरकरार रखने कि आधिकारिक घोषणा की। उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले ही सहारा ने बतौर प्रायोजक भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नाता तोड़ा है। सहारा 2003 से हॉकी से जुड़ा है। नया करार अगले पांच साल के लिए होगा।

सुब्रत रॉय ने कहा सहायता बरकरार
सहारा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस आशय की घोषणा के दौरान सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है और इसे सहायता बरकरार रखना उनके लिए गौरव की बात है। हॉकी इंडिया ने सहारा का शुक्रिया अदा किया है। उल्लेखनीय है कि इसी माह 18 फरवरी से भारतीय महिला और पुरुष टीमें लंदन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए दिल्ली में खेलेंगी। इसमें टीमों की जर्सी पर सहारा को लोगो रहेगा। सहारा के साथ पिछला करार जनवरी में खत्म हो गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132