|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:26 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

हॉकी टीम में हलप्पा की जगह लेंगे चिकारा

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    12:55 AM
Halappa in hockey team will replace the chikara

अनुभवी फारवर्ड भरत चिकारा का इस महीने के ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए अर्जुन हलप्पा की जगह स्टैंड बाई रखा जाना तय है। पूर्व कप्तान हलप्पा मुख्य टीम में जगह नहीं मिलने के बाद राष्ट्रीय शिविर छोड़कर चले गए थे। हलप्पा को जब 18 से 26 फरवरी के बीच होने वाले लंदन ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए चार स्टैंड बाई में रखा गया तो यह मिडफील्डर अपने शहर बंगलूरू चला गया।

हलप्पा चयनकर्ताओं के इस फैसले के कारण जहां अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं वहीं तीन अन्य स्टैंड बाई खिलाड़ी मनजीत कुल्लु, वीएस विनय और चिंगेलसना सिंह 18 सदस्यीय टीम के साथ ही अभ्यास कर रहे हैं। हॉकी इंडिया के चयनकर्ता ने कहा, ‘भरत (चिकारा) टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहा है और वह अर्जुन की जगह लेगा। अर्जुन टीम के साथ नहीं है। वह मुख्य टीम में नहीं चुने जाने से निराश था और वह राष्ट्रीय शिविर छोड़कर चला गया था।’ भारतीय कप्तान भरत छेत्री ने भी पुष्टि की कि हलप्पा की जगह पर चिकारा टीम के साथ अभ्यास कर रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132