|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:12 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

खुद और वाहेगुरु पर भरोसा रखो युवराज

नई दिल्ली/जसविंदर सिद्धू।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:36 AM
yuvraj faith in Themselves and Waheguru

‘मुझे पांच-छह दिन पता ही नहीं लगा था कि आखिर मेरे साथ क्या हुआ है! जब समझ आया तो मैंने खुद से सवाल किया कि क्या मैं फिर से खेलने ग्राउंड में उतर सकूंगा! यकीनन हर खिलाड़ी की तरह युवराज सिंह के जहन में भी यही चल रहा होगा। लेकिन वह एक फाइटर है। इसलिए उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।,’ पूर्व पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ जुगराज सिंह की ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान यह शब्द कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर युवराज सिंह की मनोस्थिति को समझाने के लिए काफी थे।

जहनी मजबूती के मालिक जुगराज
2003 में जालंधर में भयानक सड़क हादसे के बाद उस समय 20 साल के इस दिलेर डिफेंडर के बचने न बचने को लेकर सवाल उठ रहे थे। लेकिन गजब की इच्छा शक्ति और जहनी मजबूती के मालिक जुगराज न केवल ठीक हुए बल्कि कुछ साल बाद इंटरनेशनल हॉकी भी खेले। युवराज ने भी कैंसर की खबर आम होने के बाद सबसे पहले ट्वीट किया कि वह फिर से लौटेंगे।

वह डॉक्टरों की बात को माने
‘इस समय युवराज के लिए दो चीजें इस समय सबसे अहम है। वह खुद के अलावा वाहेगुरु पर भरोसा रखे। युवी को खुद से यही कहना चाहिए कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वह डॉक्टरों की बात को माने। मैंने भी यह सब किया था। शायद इस कारण ही मेरे लिए अस्पताल के बिस्तर से उठ कर फिर से एस्ट्रो टर्फ पर स्टिक पकड़ना आसान रहा।,’ भारतीय हॉकी टीम के पेनाल्टी कॉर्नर कोच जुगराज सिंह का खुद का अनुभव युवराज के लिए सलाह की तरह था। उस सड़क हादसे में जुगराज के राइट पेल्विक,थाई और एल्बो में एक साथ कई फ्लेक्चर हुए थे। लेकिन वह चार साल चले लंबे इलाज के बाद फिर मैदान पर लौटे।

मैं खुद उनके लिए अरदास करुंगा
‘मैं युवराज को अच्छी तरह से जानता हूं। हरभजन के अलावा वह मेरा अच्छा दोस्त हैं। वह शेर बड़े दिल वाला फाइटर है। उन्हें फिर से बल्ला पकड़ने से कोई नहीं रोक सकता। मुझे पूरा भरोसा है कि वह पहले से और मजबूत इनसान और खिलाड़ी बन कर लौटेंगे। लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी है उसके आसपास का माहौल। युवराज के आसपास कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जो नेगेटिव हो। मैं खुद उनके लिए अरदास करुंगा।,’ युवराज को लेकर जुगराज का आत्मविश्वास उनके हौंसले से कई गुना मजबूत नजर आया।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
jitendra singh, suwasra
युवी तुम्हारी इच्छशक्ति ही तुम्हे जीत दिलाएगी हम भगवन से आपकेलिये प्रार्थना कर रहे हे
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132