|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:11 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

सचिन को मिल सकता है आराम

पर्थ (वार्ता)
Story Update : Thursday, February 09, 2012    5:44 PM
sachin can get the rest against australia

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के महाशतक का इंतजार और लंबा खिंच सकता है क्योंकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के मैच में उन्हें आराम दिया जाने की संभावना है। रोटेशन नीति के तहत टीम इंडिया ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बारी-बारी से ब्रेक देने का फैसला किया है।

विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में खेले गए मैच में आराम दिया गया था जबकि गौतम गंभीर को श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को यहां हुए मैच में ब्रेक दिया गया था। इसी क्रम में अगली बारी अब सचिन की है। हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सचिन को आराम दिया जाएगा या नहीं लेकिन कहा कि रोटेशन नीति जारी रहेगी ताकि मध्यक्रम में रोहित शर्मा के लिए जगह बनायी जा सके।

सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 48 रन बनाए थे। वह पिछली 27 पारियों से 99 अंतरराष्ट्रीय शतकों पर अटके हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक गत वर्ष मार्च में बनाया था। कप्तान धोनी ने कहा कि आखिरी फैसले के लिए आपको इंतजार करना पडेगा।

मैं चाहता हूं कि रोहित ज्यादा से ज्यादा मैच खेल सकें इसलिए रोटेशन की जरूरत है। इससे रोहित को टीम में स्थापित होने का मौका मिलेगा। इसी नीति के तहत हम ओपनरों को रोटेट कर रहे हैं। हालांकि अभी अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सहवाग की फार्म अच्छी नहीं चल रही है और श्रीलंका के खिलाफ मैच में सस्ते में निपट गए थे।

रोहित खुद भी अच्छी फार्म में नहीं हैं और त्रिकोणीय सीरीज के पहले दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। रोहित के दो मैचों में असफल होने के बावजूद धोनी ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को कुछ और मौके मिलने चाहिए क्योंकि उनमें काफी प्रतिभा है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि सचिन को सभी मैचों में खेलना चाहिए और यदि रोटेशन का इस्तेमाल किया जाता है तो वह सभी खिलाडियों के लिए होना चाहिए।


7

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
PUSHP THAKUR, SHIMLA
सचिन को इस series मे जरुर खेलना चाहिए , सचिन अछा प्रदर्शन कर रहे है. बेशक सचिन के शतक नहीं लग रहा है परन्तु रन अछे बना रहे है. रैना को बाहर कर लेना चाहिए/ सचिन को बाहर कर लेना इंडिया की बहुत बड़ी भूल होगी/ " सचिन के साथ मेरी दुआ है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन जरुर शतक लगायंगे" "बेस्ट ऑफ़ luck 'MY GOD '"
anand, noida
सचिन को नहीं धोनी को बहार होना चाहिए ,वो खुद नहीं अच्छा खेल रहे HAI
amit kumar singh, azamgarh
pravin ko bahar kro irphan ko ander
INDRAJIT, uae
i belive that sachin will be made 100 ton in odi against aus .
pawan kasyap, palwal
meri rai me dhoni ko irfan ka har macth me khilana chahiye kyu ke wo ek bharosemand allrounder hai. Or form me b h. Filhal rohit ya raina me se kisi ek ko khilao
jitendra yadav, delhi
धोनी को निकाल दिया जाना चाहिए क्योंकी फॉर्म में वो भी तो नहीं है सहवाग और सचिन को नहीं और इरफ़ान को भी खिलाना चाहिए धोनी को कप्तानी करना भी नहीं आता सहवाग को कप्तान होना चाहिए
nitin sharma, Gandhidham
दार सर, सचिन जी को अब सन्यास ले लेना चाहिय क्योंकि अब उनको भी बार बार टीम में परिवर्तन नियम के तहत लिया जा रहा है जो उनके सम्मान के लिए ठीक नहीं है
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132