|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:03 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

मेलबर्न वनडे में भारत को मिली 65 रनों से हार

मेलबर्न।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    8:48 AM
Melbourne ODI Live ndia won the toss bat to Australia

सीबी सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 65 रनों से करारी हार मिली है। बारिश से बाधित हुए 32-32 ओवर के मैच में भारत को 217 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में पूरी भारतीय टीम 29.4 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 31 रन विराट कोहली ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैकेयी ने 4 और स्टार्क-डोर्थी ने 2-2 जबकि डेनियल क्रिस्टियन ने 1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 69 गेंदों में 67 रन बनाए।

नहीं थमा विकटों का पतन
भारतीय बल्‍लेबाजी पारी शरुआत से ही लड़खड़ाती दिखी। ‌वीरेंद्र सहवाग की जगह पारी का आगाज करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर केवल दो रन बना सके। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी केवल पांच रनों का ही योगदान दिया। विराट कोहली 31 और रोहित शर्मा 21 ने कुछ देर के लिए भारतीय पारी को संभाला। इनके आउट होने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ‌

भारत का विकेट पतन
-1) सचिन तेंदुलकर 2 रन बनाकर स्टॉर्क की गेंद पर पोंटिंग के हाथों कैच हुए।(9/1, 1.5 ओवर)
-2) गंभीर 5 रन बनाकर स्टॉर्क की गेंद पर वेड के हाथों कैच हुए।(13/2, 3.3 ओवर)
-3) कोहली 31 रन बनाकर मैकेयी की गेंद पर पोंटिंग के हाथों कैच हुए। (64/3, 11.2 ओवर)
-3) रोहित शर्मा 21 रन बनाकर मैकेयी की गेंद पर वेड के हाथों कैच हुए। (65/4, 11.4 ओवर)
-5) रैना 4 रन बनाकर क्रिस्टियन की गेंद पर ‌डेविड हसी के हाथों कैच हुए।(77/5, 14.2 ओवर)
-6) रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर मैके की गेंद पर माइक हसी के हाथों कैच हुए।(114/6, 22.3 ओवर)
-7) रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर रन आउट हुए।(120/7, 23.1 ओवर)
-8) राहुल शर्मा 1 रन बनाकर डार्थी की गेंद पर बोल्ड हुए। (123/8, 23.5 ओवर)
-9) धोनी 29 रन बनाकर डोर्थी की गेंद पर वार्नर के हाथों कैच हुए।(128/9, 25.2 ओवर)
-10) प्रवीण 15 रन बनाकर मैकेयी की गेंद पर हैरिस के हाथों कैच हुए।(151/10, 29.4 ओवर)

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 216 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड 67 और डेविड हसी ने नाबाद 61 रन बनाए। भारत की तरफ से विनय कुमार ने 3 विकेट झटके जबकि रोहित-राहुल को 1-1 विकेट मिले हैं। बारिश के कारण खेल को 32-32 ओवरों का कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया का विकेट पतन
-1) डेविड वार्नर 6 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। (15/1, 5.1 ओवर)
-2) रिकी पोंटिंग 2 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर सुरेश रैना के हाथों कैच हुए। (19/2, 7.5 ओवर)
-3)क्लार्क 10 रन बनाकर रोहित शर्मा की गेंद पर राहुल के हाथों कैच हुए। (49/3, 14.4 ओवर)
-4) मैथ्यू वेड 67 रन बनाकर राहुल शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए।(122/4, 22.6 ओवर)
-5) माइकल हसी 45 रन बनाकर विनयकुमार की गेंद पर कोहली के हाथों कैच हुए। (154/5, 26.1 ओवर)

भारत ने टॉस जीता
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इस मैच में भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर की वापसी हुई जबकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को आराम दिया गया था।

इस मैच में भारत की हार के लिए कौन जिम्मेदार है?


16

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
banu, delhi
sorry guys Mr. manmohan singh is busy some where so india can not win this match........................what for next match he will open with Mr. kapil sibal.................bcs they are champs
Atulsingh, Allahabad
Los this match
vivek singh, patna
india haar jeayagi.
banu, delhi
yes india will win the match and Mr. manmohan singh will score fastest fifty in 12 balls.
jagdish, suriyawan
muskil hai india
pradip kumar, meerut
yes ,defenetly ,will the math.
Surya, Gorkhpur
Harega india tem
PREM BHATT, haldwani uttrakhand
KOI SHAK KI INDIA NAHI JITEGI
Krishna, Fatehpur
Aaj india jaroor jeetegi aur tendulkar ka satak poora hoga
VIKASH KUMAR, Mumbai
YES SURE INDIA WIN THE MATCH
sanjay, ALIGARH
I AM SURE ,INDIA MUST WON THIS MATCH.I HOPE SACHIN WILL COMPLETE HIS CENTURY
Dilshad Ali, Faridabad
aaj india jit jayegi
sanjeev agarwal, maradabad
Yes win surely
muhammadnaeem, mumbai
yes india won tha match
Bhavesh kumar, kannauj
jab ham bhartiya teem ko pahale balle bazi karate dekhate hai. to hame our accha lagta hai. tab hame jyada khushi hoti hai jab india teem jeet jati hai
Manoj,
Yas wan the match
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132