|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 4:03 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

कपिल की सलाह, आपस में लड़ना बंद करें खिलाड़ी

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:22 PM
Keep your ego aside cricketers Kapil

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बीच रोटेशन नीति को लेकर छिडे़ विवाद के बीच पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि देश के लिए खेलते समय खिलाड़ियों को अपना अहम एक तरफ रख देना चाहिए। कपिल ने कहा कि धोनी और सहवाग के बीच विवाद को सुलझाने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को बीच बचाव करना चाहिए।

कप्तान के फैसले का सम्मान करें
उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलते समय खिलाड़ियों को अपने अहम को एक तरफ रख देना चाहिए। कप्तान और उसके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। विवादास्पद रोटेशन नीति के कारण टीम इंडिया में मतभेद की अटकलें उस समय और गर्म हो गईं जब सहवाग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सीनियर खिलाड़ियों के धीमे क्षेत्ररक्षण के कारण यह नीति अपनाई जा रही है।

सचिन ‌के संन्यास वाले बयान पर कायम
सहवाग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि धोनी ने क्या कहा और मीडिया में क्या बातें चल रही हैं। धोनी ने हमें बताया था कि युवाओं को मौका देने के लिए रोटेशन नीति अपनाई जा रही है ताकि वे आगामी विश्वकप के लिए खुद को तैयार कर सकें। पूर्व कप्तान कपिल ने साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सन्यास संबंधी अपने बयान के बारे में कहा कि वह कुछ दिनों पहले दिए अपने इस बयान पर अब भी कायम हैं कि सचिन को विश्वकप जीतने के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था।

युवाओं को मौका देना चाहिए
कपिल ने कहा कि सचिन को विश्वकप के बाद संन्यास ले लेना चाहिए था और अपनी जगह युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका देना चाहिए था। इससे पहले पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कहा था कि सचिन को अपना टेस्ट करियर लम्बा खींचने के लिए एक दिवसीय प्रारूप को अलविदा कह देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सचिन को अपने वनडे करियर के बारे में जल्द फैसला करना चाहिए क्योंकि वह 2015 विश्व कप तक नहीं खेल पाएंगे।


8

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
धोनी को मिस कियाः वीरेंद्र सहवाग
वीरू पर लिया धोनी ने बोल्ड फैसला
आप की राय -
Ashy, Usa
क्रिकेट चालू रहेगा Sachin खेलें या नहीं खेलें
niles, surat
sachin jab bhi satak marta hai bharat harta hai yaqeen na ho to dekh lo pichhle 15 satak wo sirf apne liye khelta hai
bhuwan, lohaghat
kapil ji ko chahiye ki we Sachin k baare me apni faaltu ki raay dena band kare....aaj bhi log cricket sirf Sachin k liye dekhte hai,jis din Sachin ne cricket ko alvida kaha...indian cricket khatm ho jaayega.
sanjy, cz ITALY
सहवाग को एक लम्बे आराम की जरूरत है।
ravi, delhi
dhoni ko team se bahar nikalo sab thik ho jayega
satish, Gujarat
धोनी को बाहर करो
yusuf khan, faidabadr
मेरी राय में कपिल जी ठीक कहते है
bijender, gurgaon
कपिल ठीक कह रहे हैं।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132