Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
au   |   au   |   Set as Homepage
au
    Friday, February 10, 2012  |  Last Update - 11:49 PM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

मैच फिक्सिंग में दिलशान भी शामिल!

लंदन।
Story Update : Friday, September 10, 2010    1:09 PM
Dilshan involved in match fixing

मैच फिक्सिंग का साया अब श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर भी मंडरा रहा है। एक ब्रिटिश अखबार ने दावा किया है कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सटोरिए से संपर्क साधा था। आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने फिक्सिंग मामले में जांच शुरू कर दी है। दिलशान लंबे समय से आईसीसी के संदेह के घेरे में थे। अखबार के मुताबिक दिलशान ही वह खिलाड़ी है जिस पर आईसीसी की करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट को संदेह है। रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान दिलशान ने बुकी से संपर्क किया था।

संगकारा ने आईसीसी से शिकायत की थी
जून 2009 में टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने इस बात की शिकायत आईसीसी से की थी। संगकारा ने कहा था कि कोई संदिग्ध व्यक्ति टीम के खिलाड़ियों से संपर्क साधने की कोशिश में है। कप्तान के शिकायत के बावजूद दिलशान संदिग्ध सटोरिए से मिले थे। श्रीलंकाई पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक दिलशान पर कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मैच फिक्सिंग मामले में टीम को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। यह 2011 विश्व कप की योजनाओं को विफल बनाने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है।

कोई श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल नहीं: संगकारा
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने मीडिया रपटों को खारिज किया है कि सटोरियों से कथित संबंध के कारण तिलकरत्ने दिलशान आईसीसी जांच के घेरे में है। उन्होंने कहा कि उनके किसी साथी खिलाड़ी पर सटोरियों से संबंधों को लेकर ऊंगली नहीं उठाई जा सकती। दिलशान के बारे में ये सारी खबरें निराधार हैं। मेरी जानकारी में किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी के तथाकथित सटोरियों से संबंध नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट या आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है। अखबार के अनुसार श्रीलंकाई टीम मैनेजर ने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को इसकी रिपोर्ट की है। उसे संगकारा ने बताया था कि पिछले साल जून में हुए टी-20 विश्व कप के दौरान उसने दिलशान को सटोरिये के साथ देखा था।

खिलाड़ी की शिकायत नहीं की
संगकारा ने इसे खारिज किया और कहा कि उसने अपने किसी साथी खिलाड़ी के किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की सूचना टीम प्रबंधन को नहीं दी है। मैने कभी किसी खिलाड़ी की शिकायत नहीं की। सभी खिलाड़ी मुझे और टीम प्रबंधन से खुलकर बात करते हैं। किसी ने किसी भी साथी खिलाड़ी पर ऊंगली नहीं उठाई है। यदि किसी खिलाड़ी पर संदेह है तो श्रीलंका क्रिकेट और टीम प्रबंधन से पूछा जाना चाहिये लेकिन मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है। संगकारा ने इस बात से इंकार किया कि कोई श्रीलंकाई खिलाड़ी जान बूझर सटोरियों से मिला हुआ है।

‘स्पाट फिक्सिंग’ कैंसर की तरहः स्ट्रास
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने कहा है कि विश्व क्रिकेट को वाला ‘स्पॉट फिक्सिंग’ प्रकरण कैंसर की तरह है जिसे उखाड़ फेंकने के लिए अधिकारी अगर तेजी से काम नहीं करेंगे तो यह फैलेगा और खेल की अहमियत को कम कर देगा। भ्रष्टाचार के आरोपों से क्रिकेट के खेल को चोट पहुंची है। इसमें से कोई भी मामला प्रकाश में आने पर खेल को नुकसान पहुंचाता है। अंततः यह कैंसर की तरह है जो फैलता है और खेल की अहमियत को कम करता है। मुझे लगता है कि खेल फिलहाल जिस जगह है उससे दुनिया के हर क्रिकेटर को तमाचा लगा है। अधिकांश क्रिकेटर अब भी पाक साफ हैं और खेल मौजूदा प्रकरण से बाहर आ सकता है।

पीसीबी अध्यक्ष पर प्रशंसकों ने जूते फेंके
इधर, पाकिस्तानी क्रिकेटरों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद में अभी तक पाक खिलाड़ी सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर का नाम आया है। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट पर जूते भी फेंके।

खबर पर अपनी राय दें

आपकी राय
Name       Email   City   
Comment      
  Code         au 
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
प्रमुख ख़बरें